पीएम मोदी ने सीएम प्रमोद सावंत दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- वे गोवा के विकास को बढ़ाने में सबसे आगे

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी और स्वस्थ आयु की कामना की। साथ ही गोवा के विकास के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वे विभिन्न क्षेत्रों में गोवा के विकास को आगे बढ़ाने में सबसे आगे हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा के लिए प्रार्थना करता हूं।”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी शुभकामनाएं देते हुए गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “गोवा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्राप्ति हो तथा आपके कुशल नेतृत्व में गोवा प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।”
वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर गोवा सीएम डॉ. प्रमोद सावंत को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको यश, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।”
–आईएएनएस
पीआईएम/एएस