सोने की कीमतों में उछाल, चांदी 2.34 लाख रुपए के पार


नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को मजबूती देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और 2.34 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 2,291 रुपए बढ़कर 1,48,899 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,46,608 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने का दाम 1,34,293 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,36,391 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,11,674 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,09,956 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी वृद्धि देखी गई है।

चांदी का दाम 6,230 रुपए बढ़कर 2,34,043 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,27,813 रुपए प्रति किलो था।

आईबीजेए द्वारा दिन में दो बार कीमतें जारी की जाती हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। खबर लिखे जाने तक, सोने के 5 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.50 प्रतिशत बढ़कर 1,50,435 रुपए हो गई है। चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.08 प्रतिशत बढ़कर 2,35,002 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। कॉमेक्स पर सोना 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,700 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.515 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने में मजबूती की वजह वैश्विक स्तर पर बढ़ती अस्थिरता और डॉलर इंडेक्स की कमजोरी को माना जा रहा है। वैश्विक अस्थिरता के चलते निवेशक भी सुरक्षित मानी जाने वाले सोने में लगातार निवेश कर रहे हैं।

–आईएएनएस

एबीएस/


Show More
Back to top button