सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप: पांचवें दिन पंजाब-झारखंड, यूपी, बंगाल और आंध्र प्रदेश ने दर्ज की जीत

रांची, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप 2026 के डिवीजन ए के पहले दिन हॉकी पंजाब, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी झारखंड ने जीत हासिल की। वहीं, डिवीज़न बी में रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी बंगाल और हॉकी अरुणाचल ने जीत दर्ज की।
डिवीजन ए के पूल ए में हॉकी पंजाब ने हॉकी महाराष्ट्र के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की। पंजाब की तरफ से संगत सिंह (10वें मिनट) और आकाश दीप (53वें मिनट) ने गोल किए। पूल सी में उत्तर प्रदेश हॉकी ने मणिपुर हॉकी को 17-1 से हराया। शाहरुख अली (5वें, 22वें, 23वें, 24वें, 29वें, 33वें, 35वें, 36वें, 49वें और 59वें मिनट) ने 11 गोल किए, जबकि नीतीश यादव (3वें, 18वें मिनट) ने दो गोल किए। कप्तान कुशवाहा केतन (6वें मिनट) और करण धनक (17वें मिनट) ने भी गोल किए। मणिपुर हॉकी के लिए माइबम मणिमतुम (14वें मिनट) ने एकमात्र गोल किया।
पूल डी में हॉकी मध्य प्रदेश ने केरल हॉकी के खिलाफ 10-1 से जीत दर्ज की। रायन उल हक (5वें, 34वें, 36वें मिनट) ने हैट्रिक बनाई, जबकि गाजी खान (49वें, 55वें मिनट), कप्तान अंश बहूतरा (15वें मिनट), आयुष सिंह लोधी (25वें मिनट), करण गौतम (37वें मिनट), दीपक सिंह (45वें मिनट), देवराज प्रजापत (52वें मिनट) ने भी अपनी टीम के लिए गोल किए। पूल बी में हॉकी झारखंड ने दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव हॉकी के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की। आशीष तानी पूर्ति (22वें मिनट) ने मैच का एकमात्र गोल किया।
डिवीजन बी के पूल ए में हॉकी बंगाल ने हॉकी गुजरात के खिलाफ 18-0 से जीत दर्ज की। मुन्ना कुमार सिंह (5वें, 27वें, 37वें, 49वें, 50वें, 55वें मिनट) ने छह गोल किए, जबकि सुजल तुरी (28वें, 32वें, 42वें मिनट) और सुजल बाल्मीकि (57वें, 59वें, 60वें मिनट) ने हैट्रिक बनाई। रिसाव रे (17वें, 24वें मिनट) और रतन बिंद (24वें, 29वें मिनट) ने दो-दो गोल किए, जबकि कप्तान रिजू बार (28वें मिनट) और अभिषेक ठाकुर (47वें मिनट) ने भी योगदान दिया।
इसी डिवीजन के पूल बी में हॉकी अरुणाचल ने छत्तीसगढ़ हॉकी के खिलाफ 5-3 से जीत हासिल की। विजेताओं की ओर से राजभर शुभम (25वें, 33वें, 38वें मिनट), अश्विनी पटेल (15वें मिनट) और मोहित यादव (49वें मिनट) ने गोल किए, जबकि छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए ओम कुमार यादव (27वें, 40वें मिनट) और गोपाल पैकरा (55वें मिनट) ने गोल दागे।
–आईएएनएस
एसएम/डीकेपी