ओडिशा के स्थापना दिवस पर अमित शाह और योगी समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई


नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को ओडिशा स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत को अपने इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ओडिशा दिवस के अवसर पर ओडिशा के भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रभु जगन्नाथ के दिव्य आशीर्वाद से धन्य, ओडिशा भारत के गौरव के रूप में शोभायमान है। ‘विकसित भारत’ की ओर अपनी यात्रा में यह राज्य प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अनुपम सांस्कृतिक विरासत, धर्म, कला और वास्तुशिल्प वैशिष्ट्य से परिपूर्ण ओडिशा राज्य के स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) की सभी ओडिशा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित यह पावन धरा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के कुशल नेतृत्व में ऐसे ही निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर गतिमान रहे। नागरिकों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि के नए द्वार खुलें, यही कामना करता हूं। जय जगन्नाथ!”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “समुद्र की लहरों-सी अडिग ऊर्जा, कोणार्क के सूर्य-सा तेज और महाप्रभु जगन्नाथ की अनंत कृपा से आलोकित उत्कल भूमि के स्थापना दिवस ‘उत्कल दिवस’ की सभी ओडिशावासियों को हार्दिक बधाई। महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के कुशल नेतृत्व में ओडिशा निरंतर विकास, समृद्धि और नवोन्मेष के नए शिखरों को स्पर्श करता रहे, यही मंगलकामना है। जय जगन्नाथ।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ओडिशा के स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) के अवसर पर राज्य के समस्त निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महाप्रभु जगन्नाथ की यह पुण्य धरा अपनी अद्वितीय कला, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुपम प्राकृतिक संपदा के लिए विख्यात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में ओडिशा आज विकास और सुशासन के निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। मैं ओडिशा प्रदेश की निरंतर प्रगति और चहुंमुखी समृद्धि की मंगलकामना करती हूं। जय जगन्नाथ।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अध्यात्म, कला एवं संस्कृति की पावन भूमि ओडिशा राज्य के स्थापना दिवस ‘उत्कल दिवस’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में राज्य विकास और समृद्धि के नित नए आयाम स्थापित करे, यही कामना है।”

–आईएएनएस

एसएके/पीएम


Show More
Back to top button