इंटरनेट पर धूम मचा रहा है एलपीजी गैस सिलेंडर पर बना ये एआई वीडियो

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। आज के समय में एआई ने हर जगह अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। सोशल मीडिया पर अक्सर एआई से बने वीडियो और मीम्स तेजी से वायरल हो जाते हैं, जो कभी-कभी गंभीर मुद्दों को भी हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करते हैं।
दरअसल, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारतीय रसोइयों में देखने को मिल रहा है, जहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ लोग 28 दिन में एक सिलेंडर की बुकिंग ही कर पा रहे हैं। इससे आम घरों में रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है।
ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स एआई का इस्तेमाल कर पुरानी फिल्मों के डायलॉग्स को आज के संकट से जोड़कर मीम्स और वीडियो बना रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेयर किया।
इस एआई वीडियो में एक छोटा बच्चा फिल्म ‘जुदाई’ में उर्मिला और श्रीदेवी के संवाद पर शानदार तरीके से लिप-सिंक करते हुए नजर आ रहा है। एआई द्वारा बनाए गए इस वीडियो में बच्चे के चेहरे पर इन दोनों अभिनेत्रियों के संवाद को फिट किया गया है। वहीं, बच्चा अपने हाथ में एलपीजी गैस सिलेंडर पकड़ा हुआ है।
यह वीडियो एआई क्रिएटिविटी और वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का अनोखा मिश्रण है।
साल 1987 में रिलीज हुई हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘जुदाई’ का निर्देशन राज कंवर ने किया था। फिल्म में श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म तेलुगु फिल्म ‘शुभलग्नम’ की रीमेक है।
फिल्म ‘जुदाई’ पैसे के लालच, रिश्तों और भावनाओं की कहानी है। इसमें काजल (श्रीदेवी) पैसों के लिए अपने पति राज (अनिल कपूर) की शादी अमीर जाह्नवी (उर्मिला मातोंडकर) से करवा देती है। बाद में उसे अपनी गलती का एहसास होता है और वह अपने परिवार को वापस पाने के लिए संघर्ष करती है।
नदीम-श्रवण द्वारा संगीतबद्ध इसके गाने, जैसे ‘मुझे प्यार हुआ अल्लाह मियां’ और ‘जुदाई जुदाई’, बहुत लोकप्रिय हुए थे। हालांकि, फिल्म ने भी उस समय बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी।
–आईएएनएस
एनएस/एएस