एचपीआरसीए कर रहा जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर बंपर भर्ती, 16 मार्च से आवेदन शुरू

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जूनियर बेसिक टीचर (जॉब ट्रेनी) के कुल 600 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
एचपीआरसीए की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाला अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) या 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के साथ ग्रेजुएशन या 50% अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण और एलीमेंट्री एजुकेशन में चार वर्षीय ग्रेजुएट (बीएलएड) या प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए ग्रेजुएट (बीएड) की डिग्री या उम्मीदवार जेबीटी के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी टीईटी) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले आवेदकों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएग, जिसके बाद चयनित आवेदकों की सेलरी 18,000 रुपए प्रति महीने होगी।
आवेदन करने वाले सभी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपए परीक्षा फीस और 700 रुपए प्रोसेसिंग फीस के रूप में भुगतान करना होगा, जिसके बाद ही उनके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय गलती हो जाती है, उनके लिए फॉर्म में सुधार करने का विंडो 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक एक्टिव रहेगा। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
–आईएएनएस
डीके/पीएम