ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ पवन सिंह की नोकझोंक, कहा- "करब ना गुलामी"


मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह अपने गानों से लेकर निजी जिंदगी तक के लिए सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बने रहते हैं।

पहले उनके होली सॉन्ग को पूरा प्यार मिला और अब उन्होंने रोमांटिक गानों से फैंस का दिल धड़का दिया है। सिंगर का नया गाना सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है, जिसमें पवन सिंह सख्त पति का किरदार निभा रहे हैं।

पवन सिंह का नया गाना “करब ना गुलामी” रिलीज हो गया है। गाने में पवन सिंह अपनी पत्नी को सख्त हिदायत दे रहे हैं कि वो एक मेहर है तो मेहर ही बनकर रहे और उनकी बात भी माने। हालांकि, उनकी पत्नी बनी संजना सिंह का कहना है कि उन्हें नई साड़ी और मेकअप के प्रोडक्ट्स की शॉपिंग करनी है, तो वो भी एक सीधे-साधे पति की तरह, जो वो कह रही हैं, कर दें क्योंकि वो अपने घर से मोटा दहेज लेकर आई हैं।

गाने में पति और पत्नी के बीच की मीठी नोंक-झोंक देखने को मिल रही है। “करब ना गुलामी” गाने को पवन सिंह और शिल्पी सिंह ने अपनी आवाज दी है और लिरिक्स शुभम सिग्रीवाल ने लिखे हैं। गाने का संगीत सरगम आकाश ने दिया है। दर्शकों को गाने में पवन सिंह का पुराना मस्तीभरा अंदाज दिख रहा है, और अभी से दर्शकों ने गाने को सुपरहिट घोषित कर दिया है।

इससे पहले पवन का ‘सतरंगी सलरवा’ रिलीज हुआ, जिसमें अभिनेता महिमा सिंह के साथ होली के रंगों में रोमांस करते दिखे। गाना भले ही होली से जुड़ा है, लेकिन गाने में दोनों की केमिस्ट्री धमाकेदार लग रही है। गाने को रिलीज हुए महज दो हफ्ते ही हुए हैं और अभी तक गाने पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के अलावा राजनीति में भी सक्रिय हैं। बीते साल उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी और पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम करने का ऐलान किया था। खबरें आई थी कि सिंगर बिहार से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।

–आईएएनएस

पीएस/पीएम


Show More
Back to top button