पुणे में ऑटो व रोड विवाद को लेकर हत्या का प्रयास, चार आरोपी गिरफ्तार


पुणे, 12 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे जिले के कोंढवा इलाके में ऑटो व रोड को लेकर हुए मामूली विवाद के दौरान एक व्यक्ति की पिस्तौल से गोली मारकर हत्या के प्रयास की चौंकाने वाली घटना हुई है। इस मामले में कोंढवा पुलिस की जांच टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल जब्त की जिनकी कीमत लगभग 50,000 रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 8 मार्च की मध्यरात्रि लगभग 12:30 बजे पुणे महानगरपालिका क्रीड़ांगण, काकड़े वस्ती, कोंढवा बुद्रुक में शिकायतकर्ता इक्राहिम उर्फ अज्जू अहमद शेख (48 वर्ष, व्यवसाय: फैब्रिकेशन) के साथ ऑटो व रोड को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार और पिस्तौल लेकर शिकायतकर्ता की ओर गोली चलाई, जिससे उनकी जान को खतरा उत्पन्न हुआ। इस संबंध में कोंढवा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता 2023 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कुमार घाडगे और पुलिस निरीक्षक (अपराध) नवनाथ जगताप ने जांच टीम को आरोपी खोजने के आदेश दिए। इसके तहत 10 मार्च की रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को खबर मिली कि मुख्य आरोपी कुणाल उर्फ नन्या जाधव अपने साथियों के साथ पारशी ग्राउंड, शिवनेरी नगर, कोंढवा खुर्द में रुका हुआ है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर रचकर कुणाल उर्फ नन्या विनायक जाधव (19), आदित्य शंकर घावरे (21), अक्षय ज्ञानेश्वर आवले (20) और शिवाजी पांडुरंग मरगले (21) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनके अपराध में शामिल होने की पुष्टि होने के बाद, उनके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल और बाइक जब्त की गई।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (परिमंडल 5) राजलक्ष्मी शिवणकर, एसीपी (वानवडी विभाग) नम्रता देसाई, सीनियर इंस्पेक्टर कुमार घाडगे और इंस्पेक्टर (क्राइम) नवनाथ जगताप के मार्गदर्शन में कोंढवा पुलिस स्टेशन की टीम ने जांच की।

–आईएएनएस

पीआईएम/पीएम


Show More
Back to top button