विदेशी निवेशकों को चीनी उपभोक्ताओं की नई मांगों से विकास के नए लाभ दिख रहे हैं


बीजिंग, 11 मार्च (आईएएनएस)। चीन के दो सत्र के दौरान चाइना मीडिया ग्रुप के पत्रकारों ने कई विदेशी निवेशित उद्यमों का दौरा किया और वे उनके आत्मविश्वास से बेहद प्रभावित हुए। 15वीं पंचवर्षीय योजना के पहले वर्ष में, कई नई विदेशी निवेशित परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है, जिनमें से कई कंपनियां उपभोग उन्नयन के नए रुझानों को लक्षित कर रही हैं और उच्च स्तरीय खुलेपन के नए लाभों का फायदा उठा रही हैं। विदेशी कंपनियां चीन में अपनी उपस्थिति तेजी से बढ़ा रही हैं।

सैनोफी ग्रेटर चाइना के अध्यक्ष शी वांग ने कहा कि मुख्यालय में अपने नेताओं से कई बार बातचीत करते हुए उन्होंने दो बातों के लिए आभार व्यक्त किया: पहला, चीनी अर्थव्यवस्था का लचीलापन, चीन की विशाल जनसंख्या और मजबूत घरेलू मांग और दूसरा, चीनी अर्थव्यवस्था और नीतियों की पूर्वानुमानशीलता। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए मध्यम और दीर्घकालिक निर्णय लेते समय ये दो बातें मुख्य कारण हैं जिनकी वजह से वे चीन में अपना निवेश और बढ़ाने के लिए बहुत इच्छुक हैं।

नेस्ले ग्रेटर चाइना ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फांग चुनथाओ ने कहा कि उन्होंने चीनी प्रधानमंत्री द्वारा पेश सरकारी कार्य रिपोर्ट का अध्ययन किया और मंत्रियों के कई ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तर सत्रों को देखा। वे चीन के निरंतर सुधार और खुलेपन के प्रयासों और उच्च स्तरीय खुलेपन से काफी उत्साहित हैं। विदेशी निवेशित कंपनियों के लिए इन्होंने संचालन की सुरक्षा और स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यिहाई केरी अरावाना होल्डिंग्स कंपनी के वरिष्ठ निदेशक थू छांगमिंग ने कहा कि उपभोग के बढ़ते विविध परिदृश्य कंपनियों को अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं को उन्नत करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। दैनिक घरेलू जरूरतों के अलावा, खानपान, खाद्य उद्योग, समूह खानपान और स्नैक क्षेत्रों की मांगें कंपनियों के लिए बड़ी चुनौतियां पेश करती हैं और हमें उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाजनक, स्थिर और पौष्टिक उत्पाद प्रदान करने के लिए अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं को लगातार मजबूत करने के लिए प्रेरित करती हैं।

एएक्सए थ्यानपिंग पीएंडसी इंश्योरेंस कंपनी के सीईओ ज़ुओ वेइहाओ ने कहा कि सबसे पहले, स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में, हम वाणिज्यिक स्वास्थ्य बीमा के विकास में तेजी लाएंगे, चिकित्सा नवाचारों के कार्यान्वयन को बढ़ावा देंगे और बुनियादी स्वास्थ्य बीमा के साथ मिलकर लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे। साथ ही, हम हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह के खुलने से पैदा ऐतिहासिक अवसरों पर नजर रखेंगे, चीनी बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेंगे, विकास के लाभों को साझा करते हुए चीनी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ व्यापार नवाचार और विकास को बढ़ावा देंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

डीकेपी/


Show More
Back to top button