उदयनिधि स्टालिन को डरने की जरूरत नहीं, देश पीएम मोदी के साथ खड़ा: विजय शर्मा


रायपुर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उदयनिधि स्टालिन को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर काम करते हैं और हर नागरिक के साथ खड़े हैं, उनसे डरने की कोई वजह नहीं है।

उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के बयान से ही पता चलता है कि ये किसके बारे में क्या सोचते हैं। इस तरह का बयान देना सही नहीं रहता है, लेकिन कुछ लोग इस तरह का बयान जानकर देते हैं। उन्हें नहीं पता है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और इसका जवाब देने के लिए तैयार है।

विजय शर्मा ने कहा कि उदयनिधि को सोचना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कितना काम किया है। कितनी जनता उनके साथ खड़ी है और कितनी जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है। जनता को भी पता रहता है कि कौन सी पार्टी कितना विकास कर सकती है और कितना जनता के बारे में सोचती है।

कोयंबटूर में डीएमके की यूथ विंग की रैली को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने ये कहा था कि जब मोदी टेलीविजन पर आते हैं, तो लोग डर जाते हैं कि वो क्या अनाउंस करने वाले हैं। मोदी के नोटबंदी और कोरोना (लॉकडाउन) अनाउंसमेंट ने लोगों को डरा दिया। अगर एमके स्टालिन टीवी पर आते हैं, तो लोग नई स्कीम की घोषणाओं से खुश होते हैं। हम लोग तमिलनाडु की भलाई के लिए अपनी लड़ाई नहीं छोड़ेंगे।

विजय शर्मा ने कहा, “नक्सलियों का एक डिवीजन बीबीएम डिवीजन है। उन्होंने एक पत्र लिखकर पुनर्वास की इच्छा जताई है। उनकी सेफ्टी, हेल्थ और वेल-बीइंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नक्सलियों को भी पता है कि कौन उनके भले में काम कर रहा है। सरकार के काम से खुश होकर नक्सली पुनर्वास कर रहे हैं।”

–आईएएनएस

एसएके/वीसी


Show More
Back to top button