भारतीय शेयर बाजार गिरावट से उबरकर हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 317 अंक उछला


मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पिछले दिन की भारी गिरावट और दिन के शुरुआती गिरावट से उबरकर हरे निशान में बंद हुआ। बाजार को उठाने में पीएसयू बैंकों और मेटल शेयरों ने अहम भूमिका निभाई।

इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत उछलकर 82,814.71 पर बंद हुआ, तो वहीं एनएसई निफ्टी 116.90 (0.46 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 25,571.25 पर बंद हुआ। बाजार बंद होने के समय निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का एशियाई शेयरों पर दबाव होने के बावजूद भी सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई।

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.48 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

सेक्टरवार बात करें, तो सबसे ज्यादा निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.68 प्रतिशत, तो निफ्टी मेटल में 1.25 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.41 प्रतिशत की उछाल, निफ्टी एफएमसीजी में 0.56 प्रतिशत की तेजी, निफ्टी बैंक में 0.71 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली, जबकि निफ्टी आईटी में 0.98 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी तो 8 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एनटीपीसी, एलएंडटी, एचयूएल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और बीईएल के शेयरों में 2.7 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई और टॉप लूजर्स में शामिल रहे, जबकि टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

–आईएएनएस

डीबीपी/


Show More
Back to top button