टी20 विश्व कप: पाकिस्तान के लिए आसान नहीं 'मिशन नामीबिया', मंडरा रहा बाहर होने का खतरा


कोलंबो, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलेगी। पाकिस्तान के लिए यह मैच अहम है और विश्व कप के अगले स्टेज (सुपर-8) में पहुंचने के लिए उसे नामीबिया को हराना ही होगा।

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर की शुरुआत नीदरलैंड और यूएसए के खिलाफ लगातार मैचों में जीत के साथ की थी। भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 61 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। भारत-पाकिस्तान मैच के बाद ग्रुप ए में भारत पहले, यूएसए दूसरे और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। नीदरलैंड चौथे और नामीबिया पांचवें स्थान पर हैं। यूएसए और पाकिस्तान दोनों के समान (4) अंक हैं, लेकिन भारत से हार के बाद पाकिस्तान का रन रेट निगेटिव हो गया है और वह तीसरे नंबर पर चल गया है।

सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान के लिए जरूरी है कि वह अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करे। नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान के 8 अंक हो जाएंगे और टीम आसानी से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, लेकिन हार पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। पाकिस्तान की हार के बाद बेहतर रन रेट के आधार पर यूएसए अगले स्टेज में चली जाएगी।

कागज पर पाकिस्तान के सामने नामीबिया कमजोर है। इस विश्व कप में नामीबिया का प्रदर्शन भी साधारण रहा है। टीम अपने तीन शुरुआती मैच हारकर विश्व कप से बाहर हो चुकी है, लेकिन भारत के खिलाफ मैच में नामीबिया ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। नामीबिया के भारत के 5 विकेट पारी की अंतिम 11 गेंदों पर झटके थे। नामीबिया के कप्तान इरासमस ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे। वह पाकिस्तान के लिए खतरा हो सकते हैं।

स्कोरबोर्ड पर पर्याप्त रन की वजह से भारतीय टीम को जीतने में परेशानी नहीं हुई, लेकिन अगर नामीबिया ने अपना वही गेंदबाजी प्रदर्शन दोहराया तो पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो जाएगा। पाकिस्तान की बल्लेबाजी टूर्नामेंट में साधारण रही है। ऐसे में नामीबिया के खिलाफ टीम को मुश्किल हो सकती है। नामीबिया के खिलाफ मैच को पाकिस्तान किसी भी कीमत पर हल्के में नहीं लेगा और जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगा।

पाकिस्तान और नामीबिया का मैच कोलंबो में भारतीय समायनुसार 3 बजे शुरू होगा। कोलंबो में बारिश के आसार हैं, लेकिन मैच के समय बारिश की संभावना कम है। ऐसे में मैच होगा, लेकिन बारिश हुई तो पूर्व निर्धारित शेड्यूल में बदलाव हो सकता है, या फिर ओवरों की संख्या कम हो सकती है। बारिश होने की स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएगा। यह नामीबिया का पहला अंक होगा, वहीं पाकिस्तान 1 अंक के साथ 5 अंक के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच पूर्व में 1 मुकाबला खेला गया है जिसमें पाकिस्तान विजयी रही है।

–आईएएनएस

पीएके


Show More
Back to top button