वाशिंगटन में चीनी नव वर्ष समारोह का आयोजन


बीजिंग, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के वाशिंगटन में चीनी दूतावास ने शनिवार को चीन-अमेरिका युवा नव वर्ष समारोह का आयोजन किया, जिसके अवसर पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला’ के प्रोमो वीडियो की शानदार प्रस्तुति हुई।

अमेरिका में चीनी राजदूत श्ये फेंग ने अमेरिका के 20 से अधिक राज्यों और वाशिंगटन डीसी से आए 500 से अधिक किशोरों, चीनी छात्रों के साथ नव वर्ष का जश्न मनाया।

कार्यक्रम में चीनी पारंपरिक सांस्कृतिक मेला लगाया गया, जहां सूचोउ कढ़ाई, सुलेख, पेपर कटिंग और थ्रोइंग एरो जैसी कलाओं ने अमेरिकी मेहमानों को चीनी नव वर्ष का अनूठा अनुभव कराया। राजदूत श्ये ने अमेरिकी युवाओं को चीनी पारंपरिक मिठाई ‘थांगयुआन’ बनाने का तरीका भी सिखाया।

पिछले वर्ष चीन जाने वाले अमेरिकी छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए, जहां चीनी लोगों की मेहमाननवाजी, शहरों का आधुनिक विकास और चीनी व्यंजनों की विविधता ने उन्हें गहरी छाप छोड़ी। कई छात्र 2026 में फिर से चीन जाने की योजना बना रहे हैं।

कार्यक्रम में ‘फॉलो द मूवी, टूर चाइना’ लघु फिल्म और सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” का प्रोमो वीडियो भी दिखया गया, जिससे दर्शकों ने चीन की सांस्कृतिक समृद्धि और नव वर्ष के उत्साह का अनुभव किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button