उत्तरी अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो घायल


काबुल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरी अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

उत्तरी अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में दो तेज रफ्तार गाड़ियों के आपसी टकराने से एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा दुशी जिले के काला-ए-बदाय इलाके में हुआ। मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं।

यह हादसा एक ऐसे समय में हुआ है जब अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अक्सर इन दुर्घटनाओं के कारण खराब सड़कें, लापरवाह ड्राइविंग और सुरक्षा नियमों का अभाव बताया जाता है।

पिछले कुछ समय में कई हादसे हुए, जिसमें बदख्शां प्रांत में पिछले गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। एक वाहन पहाड़ी रास्ते से नीचे खाई में गिर गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

20 दिसंबर 2025 को बघलान के सालंग इलाके में एक बस पलट गई, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत और 44 लोग घायल हुए थे। मंत्रालय ने बताया था कि यह बस तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण पलटी थी। घायल लोगों का इलाज खानजान जिला स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

15 दिसंबर 2025 को 24 घंटे में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत और 16 लोग घायल हुए थे। एक एक्सीडेंट काबुल-कंधार हाईवे पर हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौत और 2 महिलाओं के घायल होने की खबर आई थी।

जौजजान प्रांत में अलग हादसे में एक की मौत और 14 लोग घायल हुए थे। अधिकारियों का कहना है कि इन हादसों का मुख्य कारण तेज और लापरवाह ड्राइविंग है, साथ ही सड़कें भी खराब और भीड़-भाड़ वाली हैं।

–आईएएनएस

एएमटी/वीसी


Show More
Back to top button