व्यापारी रत्न से सम्मानित हुए पार्षद

व्यापारी रत्न से सम्मानित हुए पार्षद

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल ने उन सभी पार्षदों को सम्मानित किया गया। जो उनके व्यापार मंडल से सदस्य है। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल मौजूद रही। मेयर ने इस दौरान कहा कि बाजारों में पिंक शौचालय और उसमें चलने वाले दुकान का राइट स्थानीय कारोबारियों को ही दिया जाएगा। वह ही उनका संचालन करेंगे। इस दौरान यह भी तय हुआ कि व्यापार मंडल नगर निगम की तरफ से संचालित स्कूलों को सही करवाएगा। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि उनकी तरफ से एक प्रस्ताव दिया गया था, जिसको स्वीकार किया गया है। कार्यक्रम में करीब 300 से ज्यादा कारोबारियों ने हिस्सा लिया। लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री अनुराग मिश्र, निशा, प्रियंका, अजय दीक्षित, राजीव वाजपेयी, संदीप शर्मा, गिरीश गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, शिवपाल गौरी सांवरिया, अवधेश त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, भृगुनाथ शुक्ला, सौरव सिंह, कौशलेंद्र द्विवेदी, मनीष रस्तोगी, सीबी सिंह, अनूप कमल सक्सेना, विनोद यादव, पियूष दीवान, पूजा जेसवानी, धर्मेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह गांधी, सरिता मिश्रा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा यहियागंज व्यापार मंडल के कार्यकारिणी सदस्य रोहित साहू को भी सम्मानित किया गया। रोहित काकोरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 2016 तक उन्होंने खुद व्यापार किया है। हम भी व्यापारी समाज से है। ऐसे में जो भी समस्या हो हमारे पास लाए हल कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी निर्वाचित सभासद को बधाई दी व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया। लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह सब जो आज पार्षद के रूप में चयनित हुए हैं यह सब लखनऊ व्यापार मंडल के योद्धा हैं। जन सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। यह सब योद्धा अपने अपने क्षेत्र में व्यापारियों के साथ-साथ आम जन मानस के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे। इनकी देखरेख में क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। मेयर ने इस दौरान राहुल गुप्ता समेत कई व्यापारियों को माला पहना कर सम्मानित किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि जो लोग हमारे व्यापार मंडल से जुड़े हैं और चुनाव जीत कर आए हैं हम उनका हां सम्मान करते हैं। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। व्यापारियों की सेवा के साथ-साथ आम जनमानस की भी सेवा करने का अवसर मिला है। हमारे बीच यह सब बैठे सभी पार्षद किसी न किसी बाजार के सदस्य या सदस्य के परिवार से है क्योंकि लखनऊ व्यापार मंडल के सदस्य हैं। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के दूसरे नंबर के पदाधिकारी पवन मनोचा मंच से दूर रहे। जबकि अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष समेत मंच पर रहे। बताया जा रहा है कि पवन मनोचा समाजवाादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है। व्यापार मंडल का कार्यक्रम होते हुए भी यह राजनीतिक मंच बन गया था। कार्यक्रम पूरी तरह बीजेपी की विचारधारा और उसके मुद्दों पर चल रहा था। ऐसे में पवन ने मंच से दूरी बना ली। हालांकि इस दौरान वह संचालन और बाकी कार्यों में सक्रिय दिखे। कार्यक्रम के दौरान एक बार पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने यह कहते हुए चुटकी भी ली कि पवन मंच से दूर रहते है।

E-Magazine