'लाफ्टर शेफ्स' में पवन सिंह ने किया हम सभी को रोस्ट : कृष्णा अभिषेक

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। टीवी और मनोरंजन की दुनिया में कॉमेडी और खाने दोनों का अपना अलग ही मजा होता है। इस कड़ी में टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ के चर्चे खूब हैं। इस शो का नया सीजन शानदार अनुभव और मनोरंजक पलों से भरपूर है। हाल ही में शो में उस वक्त रौनक छा गई, जब सेट पर भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने कदम रखा।
इस मौके पर अभिनेता और कमीडियन कृष्णा अभिषेक ने अनुभव साझा किया और बताया कि पवन सिंह के आने से शूटिंग का माहौल पूरी तरह बदल गया।
कृष्णा अभिषेक ने कहा, ”हम सभी को पता था कि अगर भोजपुरी डिश बनाई जानी है तो एक भोजपुरी एक्सपर्ट की जरूरत होगी और तभी पवन सिंह शो में आ गए।”
कृष्णा ने कहा, “ये सोने पर सुहागा था। उनका अंदाज, उनके गाने और उनकी एनर्जी ने पूरे सेट को खुशियों से भर दिया। पवन सिंह ने गाना गाया और डांस भी किया। उन्होंने शो को भोजपुरी मिठास से भर दिया। उनकी एनर्जी और स्टाइल ने सभी को एकदम उत्साहित कर दिया और शो का अनुभव यादगार बना दिया।”
उन्होंने बताया कि शो में पवन सिंह ने सभी सेलेब्स से भोजपुरी फिल्म के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा। साथ ही जमकर रोस्ट भी किया। इसके अलावा, उन्होंने डिश बनाने में मदद भी की।
कृष्णा ने कहा, ”मुझे भोजपुरी स्टाइल में ऑडिशन देने में काफी मजा आया। पवन सिंह हर पल खेल और हंसी में शामिल रहे। उन्होंने शो में कई ऐसी मजेदार लाइन्स बोलीं कि सेट पर हंसी का माहौल बन गया।”
आने वाले एपिसोड में पवन सिंह को सेलेब्स के साथ भोजपुरी डिश बनाते हुए देखा जाएगा।
इस सीजन में करण कुंद्रा, एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अली गोनी, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, जन्नत जुबैर, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, ईशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी शामिल हैं।
शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं, वहीं जज के रूप में शेफ हरपाल सोखी हैं।
–आईएएनएस
पीके/एबीएम