आज राजस्थान हरियाणा दिल्ली दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश राजस्थान में लू की स्थिति बनी रहेगी…

आज राजस्थान हरियाणा दिल्ली दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश राजस्थान में लू की स्थिति बनी रहेगी…

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘मोका’  को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम के कई स्थानों पर आज भारी बारिश होगी।

70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विभाग के अनुसार, चक्रवात मोका अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर के उत्तर-उत्तर पश्चिम में बना हुआ है। इससे उत्तरी अंडमान सागर में 45-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

दिल्ली में 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लू

की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले हफ्ते कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अगले चार दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

  • आज से 16 मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
  • आज और कल अरुणाचल प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • आज से 17 मई के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की होने की संभावना है।

लू की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से उत्तर पश्चिम भारत में लू का प्रकोप शुरू हो गया है। गुजरात में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियम अधिक रहा। जबकि राजस्थान में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया।उम्मीद जताई जा रही है कि लू की स्थिति अस्थायी रहेगी। विभाग के  मुताबिक, आज राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में, जबकि कल पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।

अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। आज उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा

E-Magazine