आइए जानते हैं, सूर्य गोचर से किन पांच राशियों को मिल रहा है सर्वाधिक लाभ…

आइए जानते हैं, सूर्य गोचर से किन पांच राशियों को मिल रहा है सर्वाधिक लाभ…

ज्योतिष पंचांग के अनुसार, 15 मई 2023, सोमवार के दिन सूर्य देव वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस दिन को वृषभ संक्रांति के नाम से भी जाना जाएगा। सूर्य गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन ज्योतिष विद्वान बताते हैं कि 5 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए सूर्य गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। इन राशियों को सूर्य गोचर की अवधि में धन, शिक्षा और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आइए जानते हैं, सूर्य गोचर से किन पांच राशियों को मिल रहा है सर्वाधिक लाभ।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को सूर्य गोचर से बहुत लाभ मिल सकता है। इस दौरान समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। वहीं काम में सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सूर्य गोचर का प्रभाव आर्थिक क्षेत्र पर भी पड़ेगा, जिससे लाभ मिलने की संभावना अधिक है।

सिंह राशि

सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव सिंह राशि पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएंगे। वहीं धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। बीमारियों से लड़ने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं और इस दौरान कार्यक्षेत्र में भी स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि

वृषभ संक्रांति से कन्या राशि को लाभ मिल सकता है। इस दौरान धर्म व अध्यात्म के प्रति रुचि में बढ़ोतरी होगी। वहीं इससे जुड़े कार्यों में सम्मिलित होने का मौका प्राप्त होगा। गोचर की अवधि में आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो सकती है। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है। साथ ही इस दौरान मान सम्मान की प्राप्ति भी होगी।

कुंभ राशि

सूर्य की राशि परिवर्तन से कुंभ राशि को बहुत लाभ मिल सकता है। इस दौरान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में परिवार का पूरा ध्यान रखेंगे। कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। ग्रह गोचर से विद्यार्थियों को उत्तम फल प्राप्त होगा और वह पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग भी गोचर के दौरान लाभ प्राप्त करेंगे।

मीन राशि

सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव मीन राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस अवधि में कानूनी मामलों में लाभ मिलेगा। वहीं व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है और इस दौरान वह सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी जातकों को लाभ मिल सकता है।

E-Magazine