दूसरे वैज्ञानिक अभियान परिणाम अनुप्रयोग विमोचन सम्मेलन आयोजित

बीजिंग, 19 नवंबर (आईएएनएस)। 19 से 20 नवंबर तक, दूसरे छिंगहाई-तिब्बत वैज्ञानिक अभियान के परिणामों के व्यापक एकीकरण और अनुप्रयोग पर सम्मेलन शीत्सांग की राजधानी ल्हासा में आयोजित किया जा रहा है।
बताया गया है कि 19 अगस्त, 2017 को दूसरे वैज्ञानिक अभियान के शुभारंभ के बाद से, 3 हजार से अधिक अभियान दल और 30,000 से ज्यादा लोगों ने छिंगहाई-तिब्बत पठार को कवर करने वाला वैज्ञानिक अनुसंधान किया है और विश्व स्तरीय मूल परिणामों के उत्पादन को बढ़ावा दिया है।
शीत्सांग के वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख जोउ चनय्वी ने जानकारी देते हुए कहा कि दूसरे वैज्ञानिक अभियान ने एशियाई जल मीनार, पठार जलवायु पैटर्न, बहु-क्षेत्रीय त्रि-आयामी अवलोकन, जल संसाधन विनियमन, जैव विविधता, कार्बन उत्सर्जन की चरम पर पहुंच और कार्बन तटस्थता जैसे विभिन्न पहलुओं पर बड़ी मात्रा में वैज्ञानिक डेटा प्राप्त किया है, और बुनियादी अनुसंधान में छह प्रमुख नई खोजें हासिल की हैं।
परिणामस्वरूप, इससे छिंगहाई-तिब्बत पठार पर जल, पारिस्थितिकी और मानवीय गतिविधियों के बारे में लोगों की समझ और गहरी हो गई है। इसने पठार पर पृथ्वी प्रणाली विज्ञान पर बुनियादी अनुसंधान के स्तर में सुधार किया है, संबंधित क्षेत्रों में आगे गहन शोध के लिए एक ठोस आधार तैयार किया है और वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतिमानों के लिए एक संदर्भ भी प्रदान किया है।
चनय्वी के अनुसार, वैज्ञानिक अनुसंधान निष्कर्षों के आधार पर, शीत्सांग ने 50 से अधिक नीति परामर्श रिपोर्टें तैयार की हैं और निष्कर्षों को 20 से अधिक नियोजन और डिजाइन परियोजनाओं में प्रतिबिंबित किया गया है। साथ ही, कार्बन उत्सर्जन की चरम पर पहुंच, कार्बन तटस्थता, और विशिष्ट आपदा जोखिमों की रोकथाम व नियंत्रण जैसी 30 से अधिक प्रमुख परियोजनाओं पर लागू किया गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/