मौसम विभाग ने बंगाल और ओडिशा में बारिश का अलर्ट हुआ जारी, आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा…

मौसम विभाग ने बंगाल और ओडिशा में बारिश का अलर्ट हुआ जारी, आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा…

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से देश के कई राज्यों में तापमान में इजाफा होगा। आसमान साफ रहेगा। वहीं, कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। साइक्लोन मोचा के भी आज से सक्रिय होने की संभावना है। आइए पढ़ते हैं आज का मौसम अपडेट…

दिल्ली में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज हल्की बारिश होगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महीने के तीसरे सप्ताह में लू चलने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। तापमान में इजाफा होगा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

प्री-मानसून सीजन में 200 प्रतिशत से ज्यादा वर्षा

पिछले दो सप्ताह में एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभों के कारण अब तक मानसून पूर्व अवधि (एक मार्च से 31 मई तक) दिल्ली में 200 प्रतिशत से अधिक वर्षा हो चुकी है। आमतौर पर पूरी प्री-मानसून अवधि के दौरान यहां पर 48 मिमी वर्षा रिकार्ड की जाती है। मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक, देश में अब तक प्री-मानसून सत्र में 28 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

इन राज्यों में होगी बारिश

स्काईमेट वीदर के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक , तेलंगाना और महाराष्ट्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, राजस्थान में हल्की बारिश और आंधी चल सकती है।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बढ़ रहा तापमान

इंडियन इंस्टीटयूट आफ ट्रापिकल मीट्रियोलाजी (IITM) पुणे के जलवायु विशेषज्ञ प्रो. राक्सी मैथ्यू कौल के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हिंद महासागर में भी तापमान में इजाफा हो रहा है। यहां से चल रही गर्म हवा भारत और पाकिस्तान को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी।

E-Magazine