आइए आज जानते हैं कि राशि के हिसाब से कौन सा रत्न पहना फायदेमंद होगा..

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में रत्नों का काफी महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार रत्‍नों को धारण करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा, आपके रुके हुए काम में भी सफलता मिल सकती है। हालांकि, ये रत्न विधि और नियम के अनुसार ही पहने जाते हैं। अगर गलती से कोई गलत रत्न धारण कर लिया जाता है तो उसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आइए आज जानते हैं कि राशि के हिसाब से कौन सा रत्न पहना फायदेमंद होगा।

मेष- इस राशि के लोगों का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इसे देखते हुए इन जातकों को मूंगा पहनने की सलाह दी जाती है।

वृषभ- इन जातकों का स्वामी शुक्र माना जाता है। इसलिए इन लोगों को हीरा पहनने की सलाह दी जाती है।

मिथुन- इस राशि के लोगों का स्वामी बुध होता है। इस वजह से इन्हें हरे रंग का पन्ना धारण करने की सलाह दी जाती है।

कर्क- कर्क राशि के जातकों का स्वामी चंद्रमा है। इसलिए इन लोगों को मोती धारण करने की सलाह दी जाती है।

सिंह- इन राशि के लोगों का स्वामी सूर्य ग्रह है। ऐसे में इन्हें माणिक धारण करने की सलाह दी जाती है।

कन्या- इस जातकों की राशि के लोगों का स्वामी बुध है। इस वजह से  इन्हें हरे रंग का पन्ना धारण करने की सलाह दी जाती है।

तुला- इन राशि के लोगों का स्वामी शुक्र है। ऐसे में इन्हें हीरा धारण करने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक- इनका स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए इन्हें लाल रंग का मूंगा धारण करना चाहिए।

धनु- धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है। ऐसे में इन्हें पीला पुखराज धारण करने की सलाह दी जाती है।

मकर- इन जातकों के लोगों का स्वामी शनि ग्रह है। इसलिए इन्हें नीलम धारण करनी की सलाह दी जाती है।

कुंभ- इन राशि के लोगों का स्वामी शनि है। ऐसे में इन्हें भी नीलम धारण करने के लिए कहा जाता है।

मीन- इन राशि के जातकों के शासक राहु और शनि दोनों हैं। ऐसे में ये लोग पीला पुखराज, मोती और मूंगा धारण कर सकते हैं।

Show More
Back to top button