जानें ऐसी पांच चीजों के बारे में जो हमारे घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं…

जानें ऐसी पांच चीजों के बारे में जो हमारे घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं…

फेंगशुई एक प्राचीन चीनी कला है जिसका चलन अब भारत में भी बढ़ता जा रहा है। इस चीनी वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए बहुत सारे उपाय बताए गए हैं। इनके उपयोग से व्यक्ति की उन्नति और भाग्य में वृद्धि होती है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर में मौजूद चीजों के द्वारा भी सकारात्मक ऊर्जा लाई जा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच चीजों के बारे में जो हमारे घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं।

मेंढ़क
फेंगशुई वास्तु शास्त्र में मेंढक का बहुत अधिक महत्व है। यह व्यक्ति को आर्थिक लाभ, व्यापार में तरक्की, नौकरी में पदोन्नति और वास्तु दोषों से छुटकारा दिलाता है। आप भी अपने घर में मनी फ्रॉग को प्रवेश द्वार के किसी टेबल में रखें। इसे हमेशा फर्श पर रखने से बचना चाहिए। इसके साफ-सुथरा रखने पर पूरा ध्यान दें। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी।

कछुआ
फेंगशुई कछुआ को घर में रखने से वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही बिजनेस में भी उन्नति मिलती है। अगर इसे नियम के अनुसार घर पर रखा जाए को आपको सौभाग्य और धन की प्राप्ति होगी।

लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा वास्तु और फेंगशुई के अनुसार सबसे अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि इसे घर में रखने से भाग्य प्रबल होता है। साथ ही यह आपके जीवन को खुशियों से भर देता है। इसे अपने घर के मुख्य द्वार के सामने एक मेज पर रखना चाहिए। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा।

क्रिस्टल कमल
फेंगशुई वास्तु शास्त्र के अनुसार यह भाग्य और धन को आकर्षित करता है। इसके साथ ही रिश्तों में मिठास भरने के साथ जीवन में रोमांस चाहने वालों के लिए सौभाग्य लाता है। इसे घर में रखने से वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिल जाता है। इसे घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में या फिर खिड़की के पास रखना शुभ होगा।

इविल आई 
फेंगशुई के अनुसार इविल आई घर के सदस्यों को बुरी नजर से बचाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, यह आपके घर में बुरी और आसुरी ऊर्जाओं को दूर रखने में मदद करता है। इसके साथ ही बुरी नजर के कारण होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलता है। इसे आप हॉल में या फिर बैठक वाले कमरे में रख सकते हैं।

E-Magazine