जानें गुरु राशि परिवर्तन का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

जानें गुरु राशि परिवर्तन का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ खास योग भी बनते हैं। 22 अप्रैल को गुरु ग्रह अपनी स्वराशि मीन से निकलकर मंगल ग्रह की राशि मेष में पहुंच चुके हैं। गुरु राशि परिवर्तन से गजलक्ष्मी राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है। जानें गुरु राशि परिवर्तन का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग शुभ साबित होगा। इस दौरान आप करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। आय में वृद्धि संभव है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। सेहत में भी सुधार होगा। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफा होगा।

2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में आपको नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति भी मिल सकती है। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

3. कन्या राशि– कन्या राशि वालों के लिए गुरु राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। इस दौरान आपको मनवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। 

E-Magazine