आईपीएस पूरन कुमार को न्याय दिलाने के लिए जो भी संभव होगा करेंगे : गुलाबचंद कटारिया


चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर गुलाबचंद कटारिया ने बुधवार को सीनियर सिटिजन होम पहुंचकर बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं और मिठाइयां दी। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं के लिए बहुत बड़ा त्योहार है, जिसमें अमीर-गरीब सभी एक साथ दीपावली मनाते हैं।

हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले पर उन्होंने कहा कि न्याय सभी के साथ होना चाहिए, किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए, क्योंकि न्याय देने की भी अपनी एक प्रक्रिया है। इस क्रम में हमने एफआईआर भी दर्ज की और जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया। इसके बाद भी उनके परिजन जो चाहेंगे, हम कर देंगे।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, लेकिन बिना जांच के यह सब संभव नहीं हो सकता।

पंजाब में नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे अभियान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम यह दावा नहीं करते कि पंजाब में ड्रग्स खत्म हो गई है, लेकिन कम करने के लिए हम पूरा उपाय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अकेले पंजाब सरकार या पुलिस के द्वारा नहीं किया जा सकता। इसमें जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नशामुक्ति की दिशा में हम जो भी प्रयास कर रहे हैं, वो व्यर्थ नहीं जाएंगे।

चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर गुलाबचंद कटारिया ने इस दौरान सबको दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे थे। उनके अयोध्या लौटने की खुशी में ही दीप जलाकर दीपावली मनाई गई थी। उन्होंने कहा कि दीपावली सबका त्योहार है। त्योहार आपस में सद्भाव और समरसता के प्रतीक होते हैं।

–आईएएनएस

एमएस/एबीएम


Show More
Back to top button