राज्यपाल ने राजभवन परम्परागत खेल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

राज्यपाल ने राजभवन परम्परागत खेल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

लखनऊ। राजभवन में चल रही राजभवन परम्परागत खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के छोटे लॉन में आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा खेल सभी के व्यस्तम जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हम सभी को प्रतिदिन पूरे दिन में से खेल के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालना चाहिए। क्योंकि इससे व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहता है। हमें स्वस्थ्य रहने के लिए हमें अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। हमें अपने खानपान में मोटे अनाज का सेवन करें। यदि हमारा खानपान और दिनचर्या सही होगा। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेषकार्याधिकारी शिक्षा पंकज जानी ने बताया कि राजभवन खेल प्रतियोगिता में कुल 15 परम्परागत खेलों को शामिल किया गया। जिसमें कुल 1097 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 200 महिलायें शामिल थीं। उन्होंने बताया कि परम्परागत खेल प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न खेलों में 54 खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें 16 महिलाएं और 38 पुरूष शामिल थे। खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतने वालों में शानू बरतवाल तथा रूमी ने सर्वाधिक पदक जीते। इस अवसर पर दोनों खिलाड़ियों ने टीबी रोग ग्रसित मरीज के पोषण हेतु फल एवं पोषण सामग्री की टोकरी राज्यपाल जी को भेंट की, जिसे टीबी रोग ग्रसित बालिका को राज्यपाल जी ने भेंट किया। परम्परागत खेल प्रतियोगिता में 25 वर्षीय राघवेन्द्र प्रताप ने लम्बी कूद में 16.2 फिट की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 8 वर्षीय आलोक कुमार ने लम्बी कूद में 8.8 फिट की लम्बी छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में 45 वर्षीय अजय कुमार सिंह ने गोला फेक प्रतियोगिता में 42.3 फिट दूर गोला फेककर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल की अपर मुख्य सचिव कल्पना अवस्थी, विशेष सचिव बद्रीनाथ सिंह, विधि परामर्शी प्रशान्त मिश्रा सहित राजभवन के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बच्चे उपस्थित थे।

E-Magazine