ग्रीन टी के फायदे को बढ़ाना है तो उसमे इन दो चीजों को मिलाएं…

मोटापा कम करने के लिए लोग काफी सारे जतन करते हैं। जिम, एक्सरसाइज और कई सारे डाइट प्लान को फॉलो करते हैं। वेट लॉस के लिए इफेक्टिव ड्रिंक में ग्रीन टी भी शामिल है। जिसे पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है। ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म सिस्टम को ठीक करता है। अगर ग्रीन टी को रोजाना पिया जाए तो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम होता है और साथ में इम्यूनिटी सिस्टम भी सही होने में मदद मिलती है। रोजाना पीने वाले ग्रीन टी के फायदे को बढ़ाना है तो उसमे इन दो चीजों को मिलाएं। इससे ना केवल वजन तेजी से घटेगा बल्कि इम्यूनिटी सिस्टम को और भी मजबूती मिलेगी। 

ग्रीन टी में मिलाएं दालचीनी
दालचीनी को केवल मसाले के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है। दालचीनी में कई सारी बीमारियों को ठीक करने की प्रॉपर्टीज होती है। साथ ही इससे वजन को कम करने में भी मदद मिलती है। ग्रीन टी में दालचीनी को मिलाकर पीने से नेचुरल तरीके से वजन कम करने में मदद मिलती है।

ग्रीन टी में मिलाएं हल्दी
हल्दी में एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है। जो शरीर में वजन को घटाने में मदद करते हैं। खाली पेट हल्दी को ग्रीन टी में मिलाकर पीने नेचुरली वेट लॉस होता है। 

ऐसे बनाएं हल्दी और दालचीनी वाली ग्रीन टी
एक गिलास पानी में ग्रीन टी उबाल लें। साथ में एक छोटा टुकड़ा दालचीनी और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें। इन सबको मिलाकर अच्छे से उबाल लें। आप चाहें तो इसमे शहद या गुड़ भी मिला सकती हैं। बस इसे छान लें। 

ग्रीन टी पीने का सही टाइम
खाना खाने के करीब 1 घंटा पहले ग्रीन टी पीने से वजन तेजी से कम होता है। 

Show More
Back to top button