अब से 38 दिन बाद एक ऐसा मौका आ रहा है, जब शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित जातक विभिन्न उपाय कर शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं

अब से 38 दिन बाद एक ऐसा मौका आ रहा है, जब शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित जातक विभिन्न उपाय कर शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं

शनि की पीड़ा वालों जैसे शनि महादशा, साढ़ेसाती, ढैया वालों को शनि के उपाय करते रहना चाहिए।अब से 38 दिन बाद एक ऐसा मौका आ रहा है, जब शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित जातक विभिन्न उपाय कर शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। अब से करीब एक महीने बाद हिन्दु पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाएगी। तारीख के अनुसार यह 19 मई को होगी। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग की कामना के लिए वट सावित्री व्रत भी रखेंगी। आपको बता दें कि इस समय मकर, कुंभ व मीन राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। इस लिए इन राशि वालों को शनि के उपाय दिन शनि के उपाय बहुत ही खास होंगे।

शनिदेव को खुश करने के लिए इस दिन फलाहार कर व्रत रखना चाहिए। इसके अलावा पास के ही किसी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तिल, सरसों का तेल, लोहे की कील, काला वस्त्र अर्पित करें और  शनि चालीसा का पाठ करें। इस दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक भी जलाना चाहिए। इस समय शनि देव कुंभ राशि में विचरण कर कर रहे हैं। इस दिन गरीबों की सेवा एवं भिखारियों को भोजन कराने से भी शनि के अशुभ प्रभावों में शांति मिलती है। 

E-Magazine