राहुल गांधी का राजनीतिक करियर खतरे में: गौरव वल्लभ


नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए भाषण पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन असल में खतरा राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को है।

भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की भारत विरोधी सोच खतरे में है। देश के लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। भारत आत्मनिर्भर, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल के मॉडल पर आगे बढ़ रहा है। भारत लगातार विकास के पथ पर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा था, वह बहुत जल्द पूरा होने जा रहा है और भारत 2047 तक विकसित भारत बन जाएगा।

महबूबा मुक्ती पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि महबूबा मुक्ती देश के युवाओं को बहका कर सत्ता हासिल करना चाहती है, लेकिन उनको ये नहीं पता कि अब ये नहीं होने वाला है। दिल्ली विश्वविद्यालय में उत्तराखंड, लद्दाख, कश्मीर, केरल सहित कई राज्यों के छात्र पढ़ते हैं। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव में दिखा दिया है कि अब कोई देश विरोधी ताकत के साथ नहीं है।

जीएसटी पर गौरव वल्लभ ने कहा कि देश में जीएसटी कम होने से लोगों को फायदा हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों को हो रहा है। इससे देश आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी कम होने से हर सेक्टर में अच्छी बिक्री हो रही है। नवरात्रि के दौरान सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। भारत कुछ सोचता है तो वह करके दिखाता है।

भाजपा नेता ने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह से देश को आत्मनिर्भरता और देश में बनी हुई वस्तुओं का इस्तेमाल करने के लिए कहा था, वह पूरा होने जा रहा है। आने वाले समय में मेक इन इंडिया की वस्तुओं की अच्छी बिक्री देखने को मिलेगी।

–आईएएनएस

एसएके/डीएससी


Show More
Back to top button