01 अप्रैल 2023 का राशिफल: इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा..

01 अप्रैल 2023 का राशिफल: इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा..

1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए भी शनि का उदय लाभकारी रहेगा। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। वेतनभोगी जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में वृद्धि भी मिल सकती है। होली के बाद आपकी आमदनी बढ़ सकती है।

2. वृषभ राशि- इस राशि का समय लाभकारी रहेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन की खरीदारी होगी, घर का काम शुरू होगा। करियर में भाग्य आपका साथ देगा। दैनिक व्यापारी के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस समय आपको नई खुशखबरी मिलेगी।

3. मिथुन राशि- इस राशि का शनि सुख, समृद्धि और धर्म के कार्यों में उन्नति लाएगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होगी। परिवार सहित समाज में आपका मान सम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

4. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शनि या शनि देव का उदित होना अनुकूल माना जा रहा है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। धन लाभ के शुभ संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

5. सिंह राशि- शनि देव का कुंभ राशि में उदय होना अत्यंत लाभकारी रहेगा। शनि के उदय होने के बाद आपको आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। शनि देव और सूर्य देव की कृपा से नया व्यापार शुरू करना लाभदायक रहेगा। आपकी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है, हालांकि समय के साथ यह ठीक भी हो जाएगी।

6. कन्या राशि- शनि के उदित होने से कन्या राशि वालों के जीवन में ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। इस दौरान उन्हें नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में आ रही परेशानी से निजात मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। आपको अपने मस्तक के अनुसार कार्यों में सफलता मिलेगी।

7. तुला राशि- तुला राशि के जातकों को कुंभ राशि में शनि उदय से लाभ मिलेगा और उन्हें व्यापार या व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। राजनीति की ओर रुझान रखने वाले या इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को शनि उदय की अवधि में लाभ मिलेगा। साथ ही विवाह के अच्छे प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि- शनि का कुंभ राशि में उदय हो गया है ऐसे में वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ होगा। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस समय करना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। इस कारण प्रमोशन भी मिल सकता है।

9. धनु राशि- शनि उदय से धनु राशि के जातकों को कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपके वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है और ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी समय शुभ है।

10. मकर राशि- शनि का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी रहने वाला है। आपको बता दें कि शनि कुम्भ राशि में उदित होने वाले हैं ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ होने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नया व्यापार शुरू करने वाले लोगों के लिए यह समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिलने के योग हैं।

11. कुंभ राशि- शनि देव कुंभ राशि में ही अस्त हो गए थे और 6 मार्च को यहां उदय हो गए हैं। ऐसे में कुंभ राशि वालों को नौकरी और कारोबार में लाभ मिल सकता है। आपको शनि देव की कृपा मिलेगी और शनि की कृपा से आपको लाभ होगा। नौकरी में नए मौके मिलेंगे। वाहन व प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए समय उपयुक्त है साथ ही निवेश करना भी लाभदायक रहेगा।

12. मीन राशि- मीन राशि के जातकों पर भी शनि उदय का सकारात्मक प्रभाव रहेगा। इस अवधि में सौभाग्य के संकेत मिल रहे हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं और आय में वृद्धि के संकेत हैं। जो भी काम हाथ में लिया जाए उसमें सफलता मिलने के आसार ज्यादा हैं।

E-Magazine