पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का होली गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का होली गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ रिलीज हो गया है।


पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का होली गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ रिलीज हो गया है। यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं।

Show More
Back to top button