विदेशी वित्त पोषित अनुसंधान एवं विकास केंद्रों की संख्या दोगुनी हो गई


बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक सहयोग अनुसंधान संस्थान से गुरुवार को जारी एक नई रिपोर्ट से पता चला कि विदेशी निवेश वाले उद्यम चीन के सुधार और खुलेपन के महत्वपूर्ण भागीदार, गवाह और लाभार्थी हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि बहुराष्ट्रीय निगम नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियों के विकास के लिए गति पैदा करने हेतु अनुसंधान एवं विकास केंद्रों की स्थापना में तेजी ला रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 तक शांगहाई में विदेशी वित्त पोषित अनुसंधान एवं विकास केंद्र की संख्या 603 तक जा पहुंची। 2024 तक पेइचिंग में नए स्वीकृत विदेशी-वित्तपोषित अनुसंधान एवं विकास केंद्र की संख्या 110 से अधिक हो गई। जनवरी 2025 तक विदेशी वित्त पोषित अनुसंधान एवं विकास केंद्रों की संख्या 221 तक पहुंच गई, जो कि वर्तमान संख्या से दोगुनी है।

2013 से 2023 तक, निर्दिष्ट आकार से ऊपर चीन के विदेशी निवेश वाले औद्योगिक उद्यमों में अनुसंधान एवं विकास कर्मियों के पूर्णकालिक समकक्ष की संख्या 6 लाख 29 हजार से बढ़कर 8 लाख 38 हजार प्रति वर्ष हो गई, जो 33.2% की वृद्धि है। अनुसंधान एवं विकास वित्तपोषण 2 खरब 1 अरब 51 करोड़ युआन से बढ़कर 3 खरब 75 अरब 76 करोड़ युआन हो गया, जो 86.5% की वृद्धि है।

नवाचार उत्पादन के संदर्भ में, 2013 से 2023 तक, निर्दिष्ट आकार से ऊपर विदेशी निवेश वाले औद्योगिक उद्यमों के प्रभावी आविष्कार पेटेंट की संख्या 75,000 से बढ़कर 3,27,000 हो गई, जो 336% की वृद्धि है और नए उत्पाद की बिक्री से प्राप्त राजस्व 45 खरब युआन से बढ़कर 70 खरब युआन हो गया, जो 56.9% की वृद्धि है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button