चीन में चांगचो परमाणु ऊर्जा बेस का निर्माण तेज


बीजिंग, 21 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के फूच्येन प्रांत के चांगचो शहर स्थित परमाणु ऊर्जा बेस चीन द्वारा स्व-निर्मित “हुआलोंग वन” के बड़े पैमाने पर निर्माण का प्रारंभिक स्थल है और दुनिया में सबसे बड़ा “हुआलोंग वन” परमाणु ऊर्जा बेस भी है। इसमें लाखों किलोवाट स्तर की छह “हुआलोंग वन” परमाणु ऊर्जा इकाई बनाने की योजना है। अब करीब दस हजार परमाणु उद्योग निर्माता चार परमाणु ऊर्जा इकाइयों का निर्माण कर रहे हैं।

बताया जाता है कि “हुआलोंग वन” लाखों किलोवाट दाबयुक्त जल रिएक्टर परमाणु ऊर्जा प्रौद्योगिकी है। चीन के दो परमाणु ऊर्जा उद्यमों ने जापान की फुकुशिमा परमाणु दुर्घटना के अनुभव और चीन व दुनिया की नवीनतम सुरक्षा आवश्यकता के अनुसार इसका अनुसंधान किया।

“हुआलोंग वन” की प्रत्येक परमाणु ऊर्जा इकाई प्रति वर्ष 10 अरब किलोवाट-घंटे से अधिक बिजली का उत्पादन कर सकती है, जो मध्यम विकसित देश में 10 लाख लोगों के उत्पादन और जीवन के लिए वार्षिक बिजली की मांग पूरा करने में सक्षम है।

इसका मतलब है कि हर साल मानक कोयले की खपत में 31 लाख 20 हजार टन और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 81 लाख 60 हजार टन की कमी होगी। यह 7 करोड़ से अधिक पेड़ लगाने के बराबर है।

चांगचो परमाणु ऊर्जा बेस का निर्माण पूरा होने के बाद प्रति वर्ष लगभग 60 अरब किलोवाट घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे फूच्येन प्रांत में विद्युत शक्ति पैटर्न में सुधार आएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button