मावांगडुई अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई


बीजिंग, 18 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के हुनान प्रांत के छांगशा शहर में आयोजित हान राजवंश के मावांगडुई मकबरे की पुरातात्विक खुदाई की 50वीं वर्षगांठ पर अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह से मिली खबर के अनुसार मावांगडुई हान राजवंश मकबरे के सांस्कृतिक अर्थ का गहराई से पता लगाने के लिए, हुनान संग्रहालय ने मावांगडुई अनुसंधान संस्थान की स्थापना की।

भविष्य में, यह एक खुले शैक्षणिक मंच के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए घरेलू और विदेशी विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों की शैक्षणिक ताकत इकट्ठा करेगा।

1972 से 1974 तक खोदे गए मावांगडुई हान राजवंश मकबरे लोगों के लिए प्रारंभिक हान राजवंश की सामाजिक शैली को समझने की एक खिड़की हैं, जो दुनिया को चीनी सभ्यता के समृद्ध सांस्कृतिक जीन और ऐतिहासिक बुद्धि को दिखाते हैं।

जानकारी के अनुसार मावांगडुई हान राजवंश मकबरे से संबंधित सांस्कृतिक अवशेषों के कुल 948 उच्च-परिभाषा डिजिटल संग्रह पूरे हो चुके हैं। इसमें 7,779 चित्र और 285 3डी मॉडल शामिल हैं। जिससे मवांगडुई हान राजवंश मकबरे के सांस्कृतिक अवशेषों का एक ज्ञान आधार प्रारंभिक रूप में बनाया गया है।

भविष्य में, मवांगडुई हान राजवंश मकबरे के सांस्कृतिक अवशेषों का ज्ञान मानचित्र बनाने के लिए टुकड़ों सहित 100 प्रतिशत डिजिटल संग्रह पूरा किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button