पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले चीनी मुख्यभूमि के एथलीट करेंगे हांगकांग का दौरा


बीजिंग, 18 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने घोषणा की कि पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले मुख्यभूमि चीन के एथलीटों का एक प्रतिनिधिमंडल 29 से 31 अगस्त तक हांगकांग का दौरा करेगा।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक ली च्याछाओ ने कहा कि उन्होंने पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले मुख्यभूमि के एथलीटों के लिए हांगकांग की यात्रा की एक बार फिर व्यवस्था करने के लिए चीन की केंद्रीय सरकार को ईमानदारी से धन्यवाद दिया।

यह पूरी तरह से हांगकांग के प्रति चीन की मुख्यभूमि के प्यार को दर्शाता है। वे चीनी राष्ट्रीय अखिल खेल ब्यूरो और चीनी राज्य परिषद के हांगकांग व मकाओ मामलों के कार्यालय द्वारा इस दौरे के लिए किए गए प्रयासों और व्यवस्थाओं के लिए बहुत आभारी हैं। ताकि हांगकांग के नागरिकों को चीनी राष्ट्रीय टीम के सदस्यों को देखने का अवसर मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button