श्यामन में चीन-यूरोप ट्रेन ने 9 वर्षों में 1,335 फेरे लगाए


बीजिंग, 16 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण पूर्वी चीन के फ़ूच्येन प्रांत के श्यामन शहर में चीन-यूरोप ट्रेन ने 16 अगस्त, 2015 को अपने लॉन्च के बाद से कुल 1,335 फेरे लगाई है। इसने 113 हज़ार टीईयू माल का परिवहन किया है, जिसका मूल्य 34.02 अरब युआन है।

श्यामन में चीन-यूरोप ट्रेन लाइन मुक्त व्यापार क्षेत्र से निकलने वाला देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय रेल मार्ग है, और साथ ही, यह चीन-ईयू ‘सुरक्षित स्मार्ट व्यापार’ परियोजना में शामिल होने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय रेल मार्ग भी है।

अपने स्थान और नीतिगत लाभों के आधार पर, श्यामन में चीन-यूरोप ट्रेन एक लाइन से बढ़कर सात ऑपरेटिंग लाइनों तक पहुंच गई है, जो 13 ‘बेल्ट एंड रोड’ के सह-निर्माण देशों के 30 से अधिक शहरों में घूम रही है।

इसने जापान, दक्षिण कोरिया और दक्षिण पूर्व एशिया से माल के लिए यूरोप और एशिया के भीतरी इलाकों को जोड़ने वाला एक अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स चैनल खोल दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button