यांग्त्ज़ी नदी क्षेत्र में जैव विविधता की बहाली

यांग्त्ज़ी नदी क्षेत्र में जैव विविधता की बहाली

बीजिंग, 13 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी कृषि और ग्रामीण मामला मंत्रालय समेत तीन विभागों ने 12 अगस्त को यांग्त्ज़ी नदी क्षेत्र में जलीय जैविक संसाधन और आवास की स्थिति पर विज्ञप्ति जारी की।

इसमें कहा गया है कि वर्ष 2023 में यांग्त्ज़ी नदी की मुख्य धारा में प्रति इकाई क्षेत्र में संसाधन वर्ष 2022 की तुलना में 16.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ। जल गुणवत्ता उत्कृष्ट रही। देशी मछली प्रजातियों की संख्या में साल-दर-साल 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित जलीय वन्य जीव की संख्या में 3 प्रतिशत का इजाफा दर्ज हुआ। बताया जाता है कि मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाने के बाद यांग्त्ज़ी नदी में जैव विविधता की बहाली हुई।

इसके बावजूद मौजूदा मछली संसाधन ऐतिहासिक उच्च स्तर का केवल 36.8 प्रतिशत है।

अब संबंधित विभागों ने यांग्त्ज़ी नदी से जुड़े 15 प्रांतों और शहरों के मुख्य समुद्री क्षेत्रों में जलीय जैविक संसाधन की निगरानी शुरू की, जिसका क्षेत्रफल 20 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

E-Magazine