दिल्ली में आज बारिश के आसार, बिहार-बंगाल में समेत इन 15 राज्यों में भी गिरेंगी राहत की बूंदें

दिल्ली में आज बारिश के आसार, बिहार-बंगाल में समेत इन 15 राज्यों में भी गिरेंगी राहत की बूंदें

राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में कई सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बीते शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं एक बार फिर दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार, 23 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

दिल्ली के अलावा IMD ने अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभवाना जताई है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को आंधी भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून को हल्की वर्षा हो सकती है। इससे 27 जून से तापमान कम होगा।

बिहार के इन 12 जिलों में होगी बारिश

राजधानी पटना समेत दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार ने संभवना जताया है कि तीन से चार दिनों में पटना सहित दक्षिणी भागों में मानसून आगे बढ़ेगा। इनके प्रभाव से 26-28 जून को पटना समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम वर्षा की संभावना है। मानसून की उत्तरी सीमा दो दिनों से रक्सौल व भागलपुर के आसपास बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तरी भागों के 12 जिलों में गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि राजधानी समेत अन्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम शुष्क व सामान्य बना रहेगा।

यूपी में इस दिन दस्तक देगा मानसून 

उत्तर प्रदेश का भी मौसम बदल रहा है। राज्य में मानसून जल्द ही दस्‍तक देने वाली है लेकिन इससे पहले भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं शनिवार को कई शहर में हल्‍के बादल ने राहत पहुंचाई लेकिन उमस के कारण  लोगों में बैचनी देखी गई। वहीं, अब भी कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जून से निरंतर वर्षा की संभावना है। 26 जून को तेज हवा के साथ वर्षा और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। 27 व 28 जून को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

अगले 24 घंटों के दौरान इन जगहों पर होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिणी गुजरात, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके साथ ही रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है।

E-Magazine