महाराणा प्रताप के अपमान के आरोपों पर डिंपल यादव ने दी सफाई


मैनपुरी, 5 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप के अपमान करने के आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यूपी में सपा इस बार बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है।

अखिलेश यादव के रोड शो के बाद महाराणा प्रताप के अपमान के आरोपों पर उन्होंने कहा कि रोड शो के बाद भाजपा में कहीं न कहीं बौखलाहट है, इसलिए, इस तरह की साजिश की जा रही है। तोड़फोड़ किसने की और मारपीट किसने की, उसकी रिकॉर्डिंग हमारे पास भी है। किसी पर अन्याय नहीं होना चाहिए, अगर किसी पर अन्याय होता है तो हम लोग उसके खिलाफ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचारी और गुंडे-माफिया प्रवृत्ति के लोग हैं। यह पुरानी वाली भाजपा नहीं है, पार्टी 10 साल में बदल गई है। लोगों को समझाना पड़ेगा कि यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है।

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम


Show More
Back to top button