इंडोनेशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप


जकार्ता, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में शनिवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी।

श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने पहले समुद्र के अंदर 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप की चेतावनी जारी की थी।

भूकंप दोपहर 12:19 बजे आया। इसका केंद्र आचे जया रीजेंसी की राजधानी कैलांग शहर से 372 किमी दक्षिण पश्चिम में और 12 किमी की गहराई में स्थित है।

एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटकों से सुनामी आने की संभावना नहीं है।

इंडोनेशिया भूकंप के प्रति संवेदनशील है।

–आईएएनएस

सीबीटी


Show More
Back to top button