म्यांमार से 10 महिलाओं समेत 50 और लोग भागकर आए मिजोरम

म्यांमार से 10 महिलाओं समेत 50 और लोग भागकर आए मिजोरम

म्यांमार से गत दिनों में 10 महिलाओं समेत 50 और लोग पड़ोसी देश के चिन क्षेत्र के पलेतवा से भागकर मिजोरम के लांग्टलाई जिले के गांव हृइतेजावल में घुस आए हैं। ये लोग म्यांमार के सशस्त्र जातीय संगठन अराकान आर्मी द्वारा जबरन भर्ती के कारण पड़ोसी देश से भागकर आए हैं। इन शरणार्थियों के आने के बाद मिजोरम के 11 जिलो में शरण लेने वाले म्यांमार प्रवासियों की संख्या 34,332 हो गई है।

इस कारण भाग रहे मिजोरम से युवा

मिजोरम सरकार के अधिकारी ने बताया कि म्यांमार के रखाइन प्रांत की अराकान आर्मी पड़ोसी देश का सबसे बड़ा सशस्त्र जातीय संगठन है। ये म्यांमार सेना के खिलाफ लड़ाई तेज करने के लिए चिन क्षेत्र के युवाओं को जबरन भर्ती कर रही है और जबरन भर्ती के विरोध में युवा भागकर मिजोरम आ रहे हैं।

राहत शिविरों में रह रहे 34 हजार से अधिक नागरिक

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 10,900 महिलाओं और 13,310 बच्चों समेत म्यांमार के 34,334 के नागरिक मिजोरम में राहत शिविरों में रह रहे हैं और कुछ अन्य अपने रिश्तेदारों अथवा किराये के मकानों में ठहरे हुए हैं।

अधिकारियों ने क्या कहा?

अधिकारी ने बताया कि गत वर्ष मई में पड़ोसी राज्य मणिपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद से तकरीबन 10 हजार और लोग राज्य में शरण लिए हुए हैं। वहीं बांग्लादेश के चटगांव पहाड़ी इलाकों के 1,167 लोगों ने भी 2022 से मिजोरम में शरण ले रखी है।

E-Magazine