सीनियर मेंस नेशनल कोचिंग कैंप के लिए 36 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा


नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने सोमवार को सीनियर मेंस नेशनल कोचिंग कैंप के लिए 36 सदस्यों वाले संभावित खिलाड़ियों के मुख्य समूह की घोषणा कर दी है। यह कैंप 20 अप्रैल से 9 मई तक बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में आयोजित किया जाएगा।

इस कोचिंग कैंप में टीम की रणनीति में तालमेल, फिटनेस और मैच-सिमुलेशन सेशन पर फोकस किया जाएगा, क्योंकि टीम एक व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारी कर रही है। इस कार्यक्रम में एफआईएच प्रो लीग 2025-26 का यूरोपीय चरण, विश्व कप और एशियाई खेल शामिल हैं। इसके अलावा, टीम का लक्ष्य अपनी लय बनाना, आपसी तालमेल को बेहतर बनाना और सभी विभागों में अपनी क्षमता को और मजबूत करना है।

गोलकीपिंग यूनिट में अनुभवी खिलाड़ी जैसे कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा और पवन शामिल हैं, साथ ही उभरती हुई प्रतिभाएं मोहित होन्नेनहल्ली शशिकुमार और प्रिंसदीप सिंह भी इस यूनिट का हिस्सा हैं।

रक्षा पंक्ति में टीम की अगुवाई हरमनप्रीत सिंह और अमित रोहिदास जैसे प्रमुख खिलाड़ी करेंगे, जिन्हें जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय और सुमित का सहयोग मिलेगा। टीम के पास इस विभाग में पूवन्ना चंदुरा बोबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप जेस और अमनदीप लाकरा जैसे होनहार खिलाड़ी भी हैं।

मिडफील्ड में अनुभव और युवा जोश का एक बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा, जिसमें मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद मुख्य भूमिका निभाएंगे। उन्हें राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, मोइरांगथेम रबिचंद्र सिंह, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलाकांता शर्मा और रोशन कुजूर का सहयोग मिलेगा।

फॉरवर्ड लाइन में स्थापित खिलाड़ियों और उभरती हुई प्रतिभाओं का एक शानदार मिश्रण है, जिसमें मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक और सुखजीत सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। उन्हें शिलानंद लाकरा, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालागे और मनिंदर सिंह का सपोर्ट मिलेगा।

सीनियर मेंस नेशनल कोचिंग कैंप के लिए 36 सदस्यीय कोर संभावित ग्रुप की लिस्ट:

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पवन, सूरज करकेरा, मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार, प्रिंसदीप सिंह।

डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पूवन्ना चंदूरा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप जेस, अमनदीप लाकड़ा।

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, रोसन कुजूर, मनप्रीत सिंह।

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, मनिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह।

–आईएएनएस

आरएसजजी


Show More
Back to top button