29 जून से 4 जुलाई के मध्य निरस्त रहेंगी 22 रेलगाड़ियां

29 जून से 4 जुलाई के मध्य निरस्त रहेंगी 22 रेलगाड़ियां

मुरादाबाद। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने सोमवार रात्रि में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल के ऐंगवा स्टेशन पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के चलते 22 रेलगाड़ियां 29 जून से 04 जुलाई के मध्य निरस्त रहेंगी।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04305 एक से चार जुलाई तक, 14235 30 जून से 3 जुलाई तक, 14307 एक से चार जुलाई तक, 15011 30 जून से 3 जुलाई तक, 12583 दो से चार जुलाई तक, 22453 30 जून से 4 जुलाई तक, 15119.. 30 जून से 3 जुलाई तक, 14 511 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, 15073 व 15075 30 जून से 5 जुलाई तक निरस्त रहेंगी।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेल गाड़ी संख्या 04306 2 जुलाई से 5 जुलाई तक, 14236 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, 14308 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, 15012 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, 12584 2 जुलाई से 4 जुलाई तक, 22454 1 जुलाई से 5 जुलाई तक, 15 120 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, 14512 30 जून से 3 जुलाई तक, 15074 व 15076 29 जून से 4 जुलाई तक निरस्त रहेंगी। वहीं रेलगाड़ी संख्या 04319 व 04320 ऐंगवा स्टेशन पर जब तक कार्य जारी रहेगा तब तक निरस्त रहेंगी।
सीनियर डीसीएम ने बताया रेल गाड़ी संख्या 13152, 12332 व 15910 3 जुलाई को रीशेड्यूल रहेंगी। ट्रेन संख्या 13151 30 जून से 3 जुलाई तक रेगुलेटेड रहेगी व ट्रेन 12332 2 जुलाई को रेगुलेटेड रहेगी।

E-Magazine