राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में 17 करोड़ 70 लाख यात्रियों ने चीनी रेलवे से यात्रा की

राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में 17 करोड़ 70 लाख यात्रियों ने चीनी रेलवे से यात्रा की

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी रेलवे से मिली सूचना के अनुसार 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक रेलवे का दस दिवसीय गोल्डन वीक परिवहन कार्य सफलता से संपन्न हुआ। यात्री तथा वस्तु दोनों परिवहन के अनेक सूचकांक ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे। इस दौरान रेलवे ने कुल 17 करोड़ 70 लाख यात्रियों को सेवा दी और प्रतिदिन औसतन 1 करोड़ 77 लाख 39 हज़ार लोगों ने यात्रा की।

प्रतिदिन औसत 12,237 यात्री रेलगाड़ियों का इंतजाम किया गया। उल्लेखनीय बात है कि 1 अक्टूबर को रेलवे ने 2 करोड़ 14 लाख 48 हजार यात्रियों को सेवाएं दी, जो एक दिन में यात्रियों की संख्या का एक नया रिकॉर्ड है। इसके अलावा रेलवे ने कुल 11 करोड़ 50 लाख टन वस्तुओं का परिवहन किया।

30 सितंबर को 1 करोड़ 17 लाख 20 हजार टन वस्तुओं का परिवहन किया गया, जो इतिहास में एक दिन में सर्वाधिक है। इस अवधि में राष्ट्रीय रेलवे परिवहन सुरक्षित, स्थिर और व्यवस्थित बना रहा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

E-Magazine