07 मार्च 2023 का राशिफल: आज इन राशियों पे होगा महादेव की कृपा..

07 मार्च 2023 का राशिफल: आज इन राशियों पे होगा महादेव की कृपा..

मेष राशि

 गुरु के भाव में चंद्रमा का गोचर आज कई राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव रहेगा। कर्क राशि वालों के लिए भी दिन अनुकूल है।

वृषभ राशि

आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। शारीरिक मेहनत हो सकती है। अधिक भागदौड़ में सावधानी बरतें। पैरों में चोट लग सकती है। आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिल सकता है। रूके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं।

मिथुन राशि

फिजूलखर्ची करने से बचें। आर्थिक रूप से सावधान रहने की जरूरत है। भविष्य में आर्थिक लाभ हो सकता है। शारीरिक परेशानी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज सफल हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन पितृपक्ष से प्रेम और लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ हो सकता है और कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मानसिक अशांति, उदासी और उदासीनता दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद और भाई-बहनों के सहयोग से दिन के दूसरे भाग में राहत मिलेगी। मधुर वाणी रखें और क्रोध पर काबू रखें।

कन्या राशि

निडरता का भाव रहेगा। कठिन कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। माता-पिता को सुखद सहयोग मिलेगा। पत्नी को तन से परेशानी हो सकती है। फिजूलखर्ची की भी संभावना है।

तुला राशि

पराक्रम दिखाने का अवसर मिलेगा और धन में वृद्धि होगी। दूसरों की सेवा पर ध्यान देंगे। समाज करने से पुण्य फल मिलेगा। नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो सावधानी बरतें। अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

आज मन अशांत हो सकता है। व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करेंगे। कानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी। कोई विवाद लंबित है तो उसमें कोर्ट में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है। विद्या और बुद्धि में वृद्धि होगी। मन में परोपकार की भावना का विकास होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भी मन लगेगा। भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी।

मकर राशि

आर्थिक मामलों में आज मिलाजुला दिन रहेगा। कीमती वस्तुओं को लेकर सावधानी बरतें। कोई प्रिय वस्तु खो सकती है। दूसरी ओर अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जिन्हें आप न चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा।

कुंभ राशि

भाग्य के लिहाज से आज का दिन शुभ है। मन भी अपने व्यवसाय में लगा रहेगा और लंबित कार्य पूरे होंगे। नए कार्य में निवेश करते समय सावधानी बरतें। भविष्य में लाभ आपको मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

किसी के लिए की गई मदद भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज थोड़ी बेचैनी और चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है। किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, हालांकि ससुराल पक्ष की समझदारी से मामला सुलझ सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है।

E-Magazine