स्वार उपचुनाव में अपना दल (एस) का कैंडिडेट जीता

स्वार उपचुनाव में अपना दल (एस) का कैंडिडेट जीता

लखनऊ। यूपी में स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपना दल (एस) के कैंडिडेट सफीक अहमद अंसारी की जीत हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि ये जनता की जीत है, सामाजिक न्याय की जीत है। जहां तक अखिलेश की बात है, तो वो ईवीएम गड़बड़ी के आरोप लगाते रहते हैं। अगर उनके आरोप सही होते, तो उनका प्रत्याशी इतने वोट कहां से पाता। बीजेपी के लिए शनिवार को चुनावी रंगत वाला दिन रहा। निकाय चुनाव में भाजपा आगरा की सीट को छोड़कर बाकी सभी सीट पर आगे चल रही है। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा बीजेपी सभी नगर निगम सीटों पर जीत हासिल कर रही है। हमारी केंद्र सरकार और राज्य की सरकार लगातार जनता के लिए काम कर रही है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी के कामों पर लोगों का विश्वास है। लोग इसी विश्वास को अपने लोगों के जरिए और भी ज्यादा पुख्ता करेंगे। प्रदेश महामंत्री संजय राय बोले, भारतीय जनता पार्टी… एक ऐसी पार्टी है, जो जमीनी स्तर पर काम करती है। हम लोगों ने संपर्क करते हैं। अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया जाता है। भले वोटिंग परसेंटेज कम हुई है, लेकिन उसका कारण दूसरी पार्टियां हैं। इस बार हम सभी 17 नगर निगम की सीटों पर जीत हासिल करने वाले हैं। दोनों विधानसभा की सीटों पर जो उपचुनाव हुआ है, उसका भी परिणाम हमारे पक्ष में आ रहा है। बीजेपी के गोविंद नगर से विधायक सुरेश नैथानी ने कहा कि निकाय चुनाव में हम लोगों ने हर तरह से जमीनी स्तर पर काम किया है। हम लोग अपनी सरकार की योजनाओं को उनके द्वारा किए गए कामों को लेकर जनता तक पहुंचे हैं। जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर है। इस बार हम लोग सभी नगर निगम की सीटों में भारी बढ़त से आगे रहेंगे।

E-Magazine