सीएमजी की व्हाई सिविलाइज़ेशन ग्लोबल टूर प्रदर्शनी·पेरू विशेष प्रदर्शनी लीमा में शुरू


बीजिंग, 27 सितंबर (आईएएनएस)। सीएमजी की “व्हाई सिविलाइज़ेशन” ग्लोबल टूर प्रदर्शनी·पेरू विशेष प्रदर्शनी पेरू की राजधानी लीमा में स्थित पुरातात्विक और मानवशास्त्रीय इतिहास के राष्ट्रीय संग्रहालय में 26 सितंबर को शुरू हुई।

इस कार्यक्रम में पेरू सरकार के अधिकारियों, पेरू में स्थित चीनी दूतावास के प्रतिनिधियों, पेरू के स्थानीय मुख्यधारा मीडिया के प्रमुखों, पुरातात्विक विशेषज्ञों और मैत्रीपूर्ण लोगों सहित 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

“व्हाई सिविलाइज़ेशन” पेरू विशेष प्रदर्शनी सीएमजी की लैटिन अमेरिका जनरल कॉरेस्पोंडेंट स्टेशन, सीजीटीएन, पेरू स्थित चीनी दूतावास, पेरू के पुरातात्विक और मानवशास्त्रीय इतिहास के राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है।

प्रदर्शनी 26 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगी। गौरतलब है कि यह प्रदर्शनी चीन के हांगकांग और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों, ब्रिटन और मिस्र में क्रमशः आयोजित होगी।

सीएमजी के महानिदेशक शेन हाईश्योंग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की वैश्विक सभ्यता पहल के निर्देशन में चीनी लोग चीनी राष्ट्र की आधुनिक सभ्यता के निर्माण और मानव सभ्यता के विकास में नई प्रगति को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Show More
Back to top button