सितंबर में होगा मिसेज यूपी,यूपी के 7 शहरों में होगा ऑडिशन
A girl with golden hair curls and a crown. Design for beauty salon and hairdresser

सितंबर में होगा मिसेज यूपी,यूपी के 7 शहरों में होगा ऑडिशन

लखनऊ। विवाहित महिलाओं के लिए सितंबर में मिसेज उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्वीनीफाइड ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से होने वाली इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश की महिलाओं को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए यूपी के 7 शहर लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज, मेरठ और बरेली में ऑडिशन लिया जाएगा। यहां से जिन महिलाओं का चुनाव होगा उनको लखनऊ में होने वाले फाइनल में मौका मिलेगा। अभी तक यूपी में इसके दो सेशन हो चुके हैं। यह तीसरा सत्र होने जा रहा है। मिसेज यूपी की आयोजन मंडल में शामिल प्रीति यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से जिनका चुनाव होता है उनको कई बड़े प्लेटफॉर्म मिलते हैं। उदाहरण के लिए पिछले साल इस प्रतियोगिता को जीतने वाली महिला को फीलिपिंस में आयोजित मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिल रहा है। वह अक्टूबर महीने में वहां जा रही है। इससे पहले की प्रतियागिता में जीतने वाले महिलाओं को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सम्मानित किया था। यहां से जीती हुई प्रतियोगी को उप्र खादी बोर्ड ने अपना फेस बनाया था। ऐसे में उनको एक बड़ा मंच भी मिलता है। बताया कि यहां से जीती हुई इशिका द्विवेदी और नीतिका राणा मिसेज इंडिया सीओ 2023 में हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। इसके अलावा सीजन 1 की प्रथम रनर अप रही नेहा मोहंती को यूएस क्लब कोलाबा, मुंबई में रक्षा कर्मियों की पत्नियों और बेटियों के लिए सबसे बड़ी प्रतियोगिता मई क्वीन 2023 में जज के रूप में नामांकित किया गया था। प्रीति ने बताया कि पंजीकरण के लिए महिलाएं आसानी से हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकती हैं। आधिकारिक नंबर 8400580607 पर संपर्क कर सकती हैं।

E-Magazine