सिक्स-पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने शेयर की शर्टलेस फोटो

सिक्स-पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने शेयर की शर्टलेस फोटो

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अपने सिक्स-पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर शर्टलेस मोनोक्रोम फोटो शेयर की है।

फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “फिनिश लाइन नहीं देख सकता।”

इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया। ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने कमेंट में मसल फायर और दिल का इमोजी शेयर किया।

वहीं ऋतिक के को-एक्टर अनिल कपूर ने आग और ताली बजाने वाले इमोजी का इस्तेमाल कमेंट्स सेक्शन में किया।

ऋतिक ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ के एक मोशन पोस्टर का अनावरण किया, जिसमें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में पहला लुक दिखाई दे रहा है।

उन्होंने इसे कैप्शन दिया: ”हैशटैग स्प्रिट ऑफ फाइटर। वन्दे मातरम! भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सिनेमाघरों में मिलते हैं। ‘फाइटर’ दुनिया भर में 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।”

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, ‘फाइटर’ में करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी हैं। यह एरियल एक्शन फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ऋतिक जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ में भी नजर आएंगे।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

E-Magazine