शामली में यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

शामली में यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

शामली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, शामली जिले के कैराना थाना अंतर्गत में यमुना पुल के पास नहाने के दौरान आसिफ (18) और साजेब (19) नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।

दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है।

पुलिस चौकी के प्रभारी (एसआई) मनेंद्र सिंह ने बताया कि तीन युवक एक साथ यमुना नदी में नहाने गए थे, जिनमें से आसिफ और साजेब डूब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला शवगृह भेजा गया है।

–आईएएनएस

विमल/एसकेपी

E-Magazine