लखनऊ में 38 डिग्री तापमान के बीच लू चलने के आसार

लखनऊ में 38 डिग्री तापमान के बीच लू चलने के आसार

लखनऊ। देश के अधिकतर राज्यों में तेज धूप के कारण लगातार गर्मी बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज का तापमान 38 डिग्री के आसपास है। राजधानी लखनऊ के मौसम की बात करें तो वहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। हवा 22 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इस दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। लखनऊ में आने वाले 2 दिनों में गर्मी की सितम और बढ़ेगा। 15 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। आचलिंक मौसम विभाग की मानें तो 12 अप्रैल तक लखनऊ का मौसम साफ रहेगा। अब धीरे-धीरे बढ़ते पारे के साथ गर्मी लोगों को परेशान करना शुरू करेगी। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं आज सोमवार को नोएडा और गाजियाबाद में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नोएडा में अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 33 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके अलावा गाजियाबाद में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं आगरा, वाराणसी, मुरादाबाद, प्रयागराज और गोरखपुर समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। पुर्वांचल में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है। वहीं इटावा में आज यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है सुबह की शुरुआत 22 डिग्री तापमान से शुरू होगी जो 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी जानकारी मिल रही है। आगामी 11 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। फर्रुखाबाद का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह आसमान में बादल दिखाई पड़ सकते हैं। दोपहर को 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 11 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

E-Magazine